रांची, जुलाई 24 -- रांची-सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के करवंदिया थाने में कार्यरत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को अपनी सर्विस कार्बाइन से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान किशोर राणा के रूप में हुई है, जो रांची के डोरंडा इलाके के निवासी हैं। बताया जाता है कि घटना करवंदिया थाना स्थित बैरक की छत पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सासाराम सदर अस्पताल के डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जवान की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। इस बाबत एसपी रौशन ...