रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व शनिवार को डोरंडा कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से किया गया। संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के महत्व के साथ महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को फिटनेस की शपथ भी दिलाई। प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज ने भी नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ संतोषी कुमारी ने योग की विशेषताओं के बारे में बताया। डॉ आकांक्षा ने पोषण पर चर्चा की। मनीष मिश्रा ने साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। डीएसओ शिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।आज मैराथन का होगा आयोजनविभाग...