रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज के विद्यार्थियों ने विगत दिनों आयोजित युवा महोत्सव के दौरान हुई अव्यवस्थाओं के मुद्दे को लेकर अबुआ अधिकार मंच के महासचिव दिवाकर प्रजापति के माध्यम से अपनी नाराजगी प्रकट की। दिवाकर प्रजापति ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र सौंपा और महोत्सव में हुई कई कमियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में छात्रों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों में डॉ. एस. राधाकृष्णन सभागार में विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान प्रवेश से रोक देने का मुद्दा शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों को चयन के बाद भी प्रस्तुति का अवसर नहीं देने, मैनेजमेंट और पुरस्कार वितरण में अव्यवस्था होने और कॉलेज परिसर में स्थायी स्टेज निर्माण की मांग की। विद्...