नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वियतनाम में आयोजित भव्य फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया। मौजूदा मिस वर्ल्ड और थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज पहनाकर नई मिस वर्ल्ड का स्वागत किया। प्रतियोगिता में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस पहली रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने दूसरी रनर-अप का स्थान हासिल किया। दुनिया भर से आईं प्रतिभागियों के बीच जोहेरी ने विभिन्न चरणों में अपने प्रदर्शन, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- भारतीयों पर सांप और काला जादू जैसे कमेंट्स, मचा बवाल, सिंगापुर सरकार करेगी जांच मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम छह प्रतियोगियों में इरिट्रिया की स्निट हाबतेआब, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस, मलेशिया ...