वाराणसी, दिसम्बर 23 -- रामनगर। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निवासी 70 वर्षीय अधिवक्ता राम अक्षयवर मिश्रा बीते 18 दिसंबर से घर से लापता थे, उनका शव मंगलवार को डोमरी घाट (रामनगर) के किनारे गंगा में उतराया मिला। आशंका है कि उन्होंने विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूद कर खुदकुशी की है। 18 दिसंबर की रात 9:30 बजे उनके मोबाइल का लोकेशन पुल पर मिला था। वहीं पर उनकी चप्पल भी मिली थी। रामनगर पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह काफी परेशान थे। 18 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे वह घर से बाहर जाने की बात बोलकर निकले थे। काफी देर बाद घर नहीं लौटे तब लोगों को चिंता हुई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 9:30 बजे उनके मोबाइल का लोकेशन रामनगर के विश्व सुंदरी पुल पर मिला। पुलिस पुल पर पहुंची, वहां राम अक्षयवर मिश्रा की चप्पल मिली। रामनगर थाने के...