भागलपुर, मार्च 7 -- नवगछिया। निज संवाददाता। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के प्रधान लिपिक महेश पासवान की सेवानिवृत्ति के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने महाविद्यालय के लिपिक डोमन हरिजन को प्रधान लिपिक का प्रभार ग्रहण कराया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी मो खालिद महमूद, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...