घाटशिला, अप्रैल 23 -- पोटका। जादूगोड़ा थाना परिसर में थाना दिवस पर गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निकीता बाला ने किया। बैठक में मुखिया अनीता मुर्मू,थाना प्रभारी ईश्वर मुंडा,पंसस जालिम मार्डी व प्रिंसिपल माधुरी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में  डोमजुडी उच्च विद्यालय की चार दीवारी तोड़े जाने के संबंध में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उच्च विद्यालय का चारदीवारी तोड़ने के आरोपी को 10 दिनों में चारदीवारी का निर्माण करना होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। मामले में चारदीवारी तोड़ने के आरोपी रामटहल सिंह,अरुण सिंह,बंटी सिंह को प्रशासनिक स्तर पर नोटिस भी जारी किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्यालय का चारदीवारी तोड़ने के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया था। आरोपी पक्ष द्वारा भी चा...