कोडरमा, जनवरी 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नववर्ष के आगमन पर डोमचांच एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ जश्न मनाया। नववर्ष को लोगों ने किसी त्योहार की तरह मनाया। क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्पॉट परतांगो, फुटलहिया नदी तथा ढाब के गोरिया नदी के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। परिवार और मित्रों के साथ लोगों ने एक साथ बैठकर पिकनिक का आनंद लिया और दिनभर खुशी का माहौल बना रहा। नववर्ष को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से नॉनवेज की बिक्री में भारी इजाफा हुआ। डोमचांच बाजार रोड और नीरू पहाड़ी के समीप नॉनवेज खरीदने वालों की लंबी कतारें देखी गईं। दूसरी ओर, अधिकांश लोग घरों और पिकनिक स्थलों में व्यस्त रहने के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन कम रहा और सड़कें अपेक्षाकृत वीरान नजर आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.