कोडरमा, जनवरी 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड छह में रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पंचायत व्यवस्था और होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर नाराजगी जताई गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साव ने की। बैठक में उपस्थित नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक आबादी कम आमदनी वाली है और वे बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने में असमर्थ हैं। देवेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा है, जबकि सुविधाओं में कोई वास्तविक सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले नगर पंचायत बहिष्कार की योजना के तहत एक सर्वदलीय समिति के गठन की जानकारी दी, जो सभी वार्डों में बैठक कर लोगों की राय के आधार पर मुख्यमंत्री को मेमोरेंडम सौंपेगी।...