कोडरमा, अप्रैल 2 -- डोमचांच। डोमचांच महिला स्नातक (डिग्री) महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य साधकों के लिए 7 दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोगोपचार शिविर का आयोजन 6 अप्रैल से किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले लोगों से 5 अप्रैल की शाम तक पहुंचने की अपील की गई है, क्योंकि 6 अप्रैल की सुबह 4 बजे से योग-यज्ञ चिकित्सा का शुभारंभ होगा। योग प्रचारक रामपुकार योगाचार्य ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान हड्डी, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक उपचार से कई रोगों में सुधार संभव है और इससे एलोपैथिक दवाओं पर निर्भरता भी कम हो सकती है।शिविर में सीमित संख्या (करीब 50 मरीजों) के लिए ही ओपीडी सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में इच्छुक लोगों को पहले से पंजीकरण क...