कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा। कोडरमा जिले के डोमचांच में 14 जून को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन राज्य कमेटी की बैठक होगी। जेजेए के प्रदेश महासचिव संजीव समीर ने बताया कि बैठक में राज्य कमिटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिला प्रभारी और बीएसपीएस के झारखंड से मनोनीत सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाग लेंगे। बैठक में बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखण्ड प्रभारी चंदन मिश्रा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम डोमचांच के एक होटल में रखा गया है। यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता में 13-14 को होगी भाकपा राज्य कमेटी की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...