कोडरमा, अप्रैल 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के काराखूट स्थित सुजुआ मोजा में संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे 20 से 30 हाथियों का झुंड स्कूल परिसर में घुस आया और बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए सैकड़ों पेड़-पौधों को जड़ से उखाड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप यादव ने बताया कि घटना के दौरान स्कूल का दरवान किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद परिसर में ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं और बाउंड्री का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।इस यह भी पढ़ें- जंगली हाथी ने अमलिया स्कूल को आठवीं बार किया क्षतिग्रस्त घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही बन...