कोडरमा, मार्च 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बिना चालान के बिहार की ओर जा रहे स्टोन चिप्स लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। वहीं अलग कार्रवाई में बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी बिना वैध कागजात के पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोमचांच क्षेत्र से कुछ ट्रक बिना वैध कागजात के बिहार की ओर खनिज सामग्री लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने निरुपहाड़ी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो ट्रकों को रोककर चालक से खनिज परिवहन से संबंधित चालान और अन्य कागजात की मांग की गई, लेकिन दोनों चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर डोमचांच थाना परिसर में खड़ा करा द...