कोडरमा, जनवरी 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में मंगलवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में 69 वर्षीय बहादुर सिंह, निवासी ग्राम खरखार, नवलशाही की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बहादुर सिंह मोटरसाइकिल पर दो अन्य व्यक्तियों के साथ नवलशाही से डोमचांच जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ने से गंभीर हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीसीआर टीम ने घायल को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। दो अन्य सवार लोग हादसे के बाद फरार हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नवलशाही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना में सुरक्षित रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.