कोडरमा, दिसम्बर 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के धुआंडीह आरसीडी रोड से कुण्डीधनवार होते हुए मसमोहना, कुम्हरैन स्थान एवं असनाबाद तक लगभग 7.60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। यह कार्य पिछले कुछ समय से जमीनी विवाद के कारण बाधित था। बताया जाता है कि करीब 200 मीटर रैयती जमीन सड़क निर्माण में बाधा बन रही थी। गुरुवार को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मौजूदगी में 10 फीट चौड़ी सड़क बनाए जाने पर सहमति बनी, जिसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया गया। हालांकि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक द्वारा शुरू से ही मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है और निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। कई स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.