कोडरमा, सितम्बर 5 -- डोमचांच में वन विभाग की छापेमारी में जेसीबी समेत कई वाहन जब्त, तस्कर फरार फोटो कोडरमा 22 डोमचांच में शुक्रवार को जब्त अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन और मौके पर मौजूद वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी। डोमचांच, निज प्रतिनिधि

वन विभाग की कार्रवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग वाइल्डलाइफ सेंचुरी के ढोढाकोला-कुशहना जंगल में वन विभाग की टीम ने बीती रात से छापेमारी अभियान चलाया। वन विभाग की कार्रवाई से जंगल क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान कथित अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन समेत कई वाहनों को जब्त किया गया है।

छापेमारी की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग वाइल्डलाइफ सेंचुरी के डीएफओ सूरज सिंह को जंगल क्षेत्र में जेसीबी और कंप्रेसर मशीन की मदद से विस्फोट कर ढिबरा के कथित ...