कोडरमा, अप्रैल 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। ढाब थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किशोर यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से शव झूलता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमबम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे घर में मामूली विवाद के बाद किशोर यादव गुस्से में घर से निकल गए थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र कैलाश यादव ने थाना में आवेदन दे...