कोडरमा, अप्रैल 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी डोमचांच के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद एवं (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की, जबकि संचालन गणेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसे लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और योजना को बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की। साथ ही उन्होंने महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा की वस्तुओं की किल्लत को लेकर भी केंद्र सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.