कोडरमा, अप्रैल 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल सिद्धांतों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता बेहद जरूरी हैं।नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं और पार्टी की नीतियों को जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.