कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोडरमा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को डोमचांच नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष पप्पू मेहता ने उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की। इस दौरान डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में अत्यधिक बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई। निवर्तमान उपाध्यक्ष पप्पू मेहता ने उपायुक्त को अवगत कराया कि डोमचांच नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स में असामान्य रूप से वृद्धि की गई है, जबकि अन्य शहरों में ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि डोमचांच का होल्डिंग टैक्स रांची नगर निगम के अनुरूप निर्धारित किया गया है, जो यहां के आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति के अनुकूल नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अत्यधिक बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के कारण कई लोग टैक्स भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.