कोडरमा, मार्च 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के काराखुंट स्थित एक बंद खदान से डूबी महिला संगीता देवी का शव घटना के चार दिन बाद मंगलवार की शाम बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने लगभग 48 घंटे तक लगातार चले सघन खोज एवं बचाव अभियान के बाद शव को खदान से बाहर निकाला। एनडीआरएफ टीम के पदाधिकारी सूरज कुमार और कवि रंजन शर्मा ने बताया कि करीब 30 सदस्यीय टीम ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाया। खदान में पानी का जलस्तर अधिक होने के कारण शव तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए कई कम्प्रेसर मशीनें लगाकर खदान का जलस्तर कम किया गया। जलस्तर कम होने के बाद खोजबीन के दौरान महिला का शव पानी के ऊपर आया, जिसके बाद उसे बाहर निकाल लिया गया।शव को बाहर निकालते ही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.