कोडरमा, मई 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुहदर-पंचगांवा जंगल में डोमचांच पुलिस ने रविवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जंगल में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल का भंडाफोड़ करते हुए शराब बनाने की भट्टी और अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद करीब 400 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गुहदर-पंचगांवा जंगल में छापेमारी की, जहां महुआ शराब तैयार करने की भट्टी संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...