कोडरमा, अप्रैल 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था के अभाव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य चौक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। लोग मजबूरी में अपने दुपहिया और चारपहिया वाहन सड़कों पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।मुख्य चौक के पास तो हालात और भी खराब हैं, जहां दिनभर कई बार जाम लगता है। भारी वाहनों के ट्रैफिक में फंसने से स्थिति और बिगड़ जाती है। यदि प्रशासन की ओर से शहर में पार्किंग जोन चिन्हित कर दिए जाएं, तो यातायात व्यवस्था में काफी सुधार संभव है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर अब तक ठोस पहल नहीं हो पाई है।बाजार रोड की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां दुकानदार अप...