कोडरमा, अप्रैल 29 -- डोमचांच। भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से प्रखंड के बेहराडीह में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हैं और इसके विरोध करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उपस्थित महिलाओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार की पहल का समर्थन किया। पुतला दहन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और अधिनियम को लागू करने के पक्ष में अपनी एकजुटता दिखाई। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश रैली निकाल कर राहुल, अखिलेश का पुतला फूंका मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.