कोडरमा, अप्रैल 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगडो की छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक गुड्डू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसके परिजन घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की चाची के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक की मां और दादी अचानक घर पहुंचीं और छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई।परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान छात्रा की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। आ...