कोडरमा, अप्रैल 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में विकास योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड के 19 पंचायतों में संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्तुत रिपोर्ट में पूर्ण, अपूर्ण, सक्रिय एवं निष्क्रिय योजनाओं का बिंदुवार विश्लेषण किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली, विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।प्रमुख सत्यनारायण यादव ने बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, समग्र शिक्षा, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग तथा भूमि संबंधी मामलों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अध...