कोडरमा, सितम्बर 27 -- डोमचांच। थैलेसीमिया से पीड़ित मरीज के लिए मसमोहना निवासी एवं भाजपा महामंत्री प्रिंस सिंह ने सातवीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस सिंह ने तत्काल आगे बढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रिंस सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की, ताकि आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: थैलेसीमिया व कैंसर मरीजों के लिए किया 30 यूनिट रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...