कोडरमा, मार्च 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच। बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डोमचांच में आंतरिक गुणवत्तापूर्ण आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय "बाल्यावस्था - जीवन का एक अनमोल काल" रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सेमिनार के दौरान प्रशिक्षुओं ने बाल्यावस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें बाल्यावस्था का अर्थ एवं उसकी विशेषताएँ, बच्चों की समस्याएँ और उनके समाधान, भावनात्मक विकास, नैतिक मूल्यों का विकास तथा बच्चों के समग्र विकास में शिक्षक की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे। वहीं पूरे ...