कोडरमा, मार्च 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने की। बैठक मुख्य रूप से नगर पंचायत क्षेत्र में राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित राजस्व की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही बकाया कर की वसूली को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर प्रशासक ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं तथा जिन उपभोक्ताओं का टैक्स लंबित है, उनसे शीघ्र वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रहण बेहद आवश्यक है, इसलिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरत...