कोडरमा, दिसम्बर 27 -- डोमचांच। नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार को ठंड से बचाव को लेकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संजय सिंह ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल एक बड़ी राहत है। इस अवसर पर नगर प्रबंधक निखिल कुमार सहित सुबोध रजक, शांति देवी, अब्दुल कयूम, शारदा देवी, मुन्नी देवी, राजा सिंह, रुकसाना खातून, भरत दास, सरस्वती देवी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...