कोडरमा, मार्च 31 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में मंगलवार को एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्रा के परिजन बाजार गए हुए थे। जब वे बाजार से लौटे और घर की छत पर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। छात्रा फंदे के सहारे झूलती हुई मिली।घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.