कोडरमा, मार्च 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। महुआ पहाड़ी में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान केवल पूछताछ करने पर उप मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव एवं उनके परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनके माथे पर पत्थर से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका माथा फट गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपित पक्ष द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा ह...