कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोचनपुर निवासी राजा रजक (22), पिता राजेश रजक के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा रजक रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से कुछ दूरी पर खेत में स्थित एक कुएं में नहाने गया था। नहाने के दौरान कुएं के चबूतरे पर उसका पैर फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद युवकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुएं की गहराई अधिक होने और उसमें उतरने के लिए कोई सीढ़ी या सहारा नहीं होने के कारण काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। इसके बाद ग...