डोमचांच में ओवरलोड बोल्डर लदे दो हाईवा को किया जब्त
कोडरमा, जून 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप दो हाईवा को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों हाईवा गिरिडीह जिले से बोल्डर लोड कर डोमचांच की ओर जा रहे थे। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी की ओर से मंगलवार को अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन पदाधिकारी ने चालकों से वाहन संबंधी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके। वहीं जांच में दोनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बोल्डर लदा पाया गया। नियमों के उल्लंघन के कारण दोनों हाईवा को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जिला परिवहन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.