कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के ढाब रोड में इन दिनों आवारा व पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रविवार को पागल कुत्तों ने ढाब रोड, महथाडीह तथा मस्जिद मुहल्ला में अचानक कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुत्तों के हमले में कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया तथा एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते अचानक राह चलते लोगों पर झपट पड़ रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष रूप से दहशत का माहौल है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है और वे झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे आम लोगों को घर से बाहर निकलने में भी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.