कोडरमा, मई 15 -- डोमचांच। थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस की नजर बालू लदे एक ट्रैक्टर पर पड़ी। वाहन संदिग्ध लगने पर पुलिस ने चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...