कोडरमा, मार्च 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए डीटीओ ने बिना चालान बोल्डर लदा एक हाईवा जब्त किया है। जब्त वाहन को डोमचांच थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान वाहन चालक से बोल्डर से संबंधित वैध चालान की मांग की गई, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी के नेतृत्व में बगरीडीह क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जांच के दौरान चालक बालू से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में रख दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और न...