कोडरमा, अप्रैल 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में संलिप्त आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार, निवासी गढ़दिबोर (रजौली, बिहार) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और 12 घंटे के भीतर नाबालिग को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.