कोडरमा, मार्च 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव में नगर पंचायत के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद भाग लेंगे और अपने मत के माध्यम से उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में कराई जाएगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। उपाध्यक्ष का चयन होने के बाद नगर पंचायत में अध्यक्ष के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी भी तय हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...