कोडरमा, मार्च 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवनिर्वाचित डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज डोमचांच नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत के विकास को लेकर नई टीम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करेगी। इसको लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि डोमचांच के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का शपथ ही असली शपथ ग्रहण होगा। कहा कि डोमचांच के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.