कोडरमा, जनवरी 23 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीसरे वार्षिकोत्सव एवं सरस्वती पूजा समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव, निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, मुखिया पप्पू यादव एवं गुड्डू पहलवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भक्ति, देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झारखंडी लोकनृत्य पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राइजिंग पब्लिक स्कूल ने अल्प समय में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रमुख सत्यनारायण यादव ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम विद्यालय क...