गया, दिसम्बर 9 -- शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए मेगा अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी मोड़ के पास से एक मालवाहक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई गत सोमवार की देर रात हुई, जब उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से डोभी के रास्ते अन्यत्र शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर डोभी मोड़ पर ट्रक को रुकवाया गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में 310 कार्टन में रखी 13,320 बोतल, कुल 2,701 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में ट्रक चालक वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के राम मंदिर इनायत नगर निवासी सह-चालक उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कार्रवाई इसी आधार पर की जाएगी। इस अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.