गया, अप्रैल 7 -- डोभी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अंग्रेजी शराब लदी लग्जरी कार पकड़ी गई। 432 बोतल शराब लदी कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि सूचना के आधार पर विशेष टीम को डोभी थाना क्षेत्र में चौकस कर दिया गया। सोमवार की रात डोभी थाना क्षेत्र के कुशा मोड़ पर झारखंड की ओर से आ रही आई 10 कार रुकवायी गई। जांच में कार से 432 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। 139 लीटर शराब के साथ गया जिले अंतर्गत चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद निवासी विभिषण कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में समेकित जांच चौकी पर तैनात एएसआई धर्मेंद्र बैठा, विजय कुमार, आलोक कुमार व हलेंद्र कुमार सहित जवान शामिल रहे। बताया कि हफ्ते भर से लगातार विदेशी शराब व बियर लदी वाहन पकड़े जा र...