गया, अप्रैल 4 -- डोभी से पटना तक 130 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को लेकर सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। जून से बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू करने की तैयारी है। वन विभाग इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सड़क किनारे पीपल, बरगद, नीम और जामुन जैसे छायादार व पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए जाएंगे। विभाग ने एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिससे आने वाले वर्षों में यह मार्ग हरियाली से आच्छादित नजर आएगा और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।डीएफओ शशिकांत कुमार के अनुसार, डोभी से जहानाबाद बॉर्डर तक करीब 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद जहानाबाद से पटना तक का हिस्सा पटना वन प्रमंडल संभालेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह से पौधारोपण कार्य हर हाल में ...