देहरादून, मार्च 8 -- पौड़ी। पौड़ी के डोभा गांव में वन विभाग की टीम गश्त में जुटी हैं। यहां बीती 26 फरवरी को गुलदार के हमले में महिला बाल-बाल बच गई थी। गुलदार की लोकेशन ट्रैप करने के लिए यहां वन विभाग ने कैमरे भी लगाए हैं, लेकिन अभी तक गुलदार इनमें भी कैद नहीं हो पाया। गुलदार की लोकेशन का पता नहीं चलने की वजह से विभाग की चुनौती बड़ी हुई है। गुलदार के अभी तक नहीं पकड़े जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रोष हैं। वन विभाग की टीम यहां पिछले करीब दो सप्ताह से गश्त कर रही हैं। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि अभी तक गुलदार ट्रैपिंग कैमरों में भी नहीं आया। जिससे उसे पकड़ा भी नहीं जा पा रहा है। हर रोज यहा तैनात टीम ट्रैपिंग कैमरों की लोकेशन भी शिफ्ट कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...