दुमका, अप्रैल 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। घर से मवेशी चराने गए 11 वर्षीय बालक का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक डोभा में मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच किए जाने की मांग किया है। मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत सनुवाडीह गांव निवासी सुशील हेम्ब्रम का एकलौता पुत्र आसोम हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की ही बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टर्माटम के लिए दुमका भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आ जाने के बाद स्थित और भी स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक आसोम हेम्ब्रम के पिता सुशील हेम्ब्रम से मिली जानकारी के मुताबिक मंगल...