देहरादून, मार्च 7 -- पौड़ी। पौड़ी के डोभा गांव में वन विभाग की टीम गश्त में जुटी है। यहां बीती 26 फरवरी को गुलदार के हमले में महिला बाल बाल बच गई थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में रोष है। वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभाग ने गुलदार पर नजर रखने के लिए यहा ट्रैपिंग कैमरे लगाते हुए गश्त शुरू की। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि अभी तक गुलदार ट्रैपिंग कैमरों में नही आया है। टीम लगातार गांव में गश्त कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...