दुमका, अप्रैल 18 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। जामकांदर में मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण योजना में अधूरे कार्य कर पूर्ण राशि निकासी सहित कई गंभीर अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। शिकारीपाड़ा प्रखंड में मनरेगा योजना में लगातार गड़बड़ी उजागर होने के बावजूद जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही हैं। लाभुकों द्वारा शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में भी जिला प्रशासन के प्रति विश्वास डगमगाने लगा है। बता दे जामकांदर के मनरेगा के तहत डोभा निर्माण के लाभुक विजय कुमार यादव एवं सुशांत कुमार धीवर ने शुक्रवार को दुमका उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर शिकारी पड़ा प्रखंड में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक ,कनीय अभियंता एवं पदाधिकारी के मिली भगत से मनरेगा योजना में जय कर लूट...