देहरादून, मार्च 27 -- सनातन समिति ने हिन्दू नव वर्ष पर शुक्रवार को डोभालवाला के राजकीय इंटर कालेज में सुंदरकांड पाठ व भजन का आयोजन किया। कीर्तन मंडली सदस्य आशिमा काला, रंजना उनियाल, पूनम घिल्डियाल, अर्चना काला, ममता जोशी, उर्मिला बिष्ट, पूनम पंत ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष आकाश भट्ट, सचिव राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मयंक मिश्रा, प्रबंधक-राघव पंत, अजीत जुगरान, विजय शंकर पांडे, प्रेमा जोशी, राज दुलारी गुप्ता, डॉ. स्वामी एस चंद्रा, डॉ. माया वी. सक्सेना, उमेश्वर सिंह रावत मौजद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...