जमशेदपुर, जून 28 -- कपाली ओपी अंतर्गत डोबो स्थित उत्सव होटल के पास रविवार शाम 5 बजे स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के कार पर नाबालिग सवार थे, सभी तेज रफ्तार से कांडारबेडा की ओर जा रहे थे। स्कॉर्पियो एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही 407 वाहन से टकरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...